सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना की रहने वाली एक लड़की के साथ आदर्श डुंगडुंग, पिता – रविशंकर डुंगडुंग जो घोंचोटोली, दीपनगर, थाना- सिमडेगा सदर.एवं जिला सिमडेगा का निवासी है| आरोपी युवक ने एक दलित वर्ग की नाबालिग लड़की को अपने प्रेम में फसाकर, झूठी शादी का वादा करके उसके साथ विगत पांच वर्षों से लगातार यौन संबंध बनाते रहा| जब वह गर्भवती हो गई तो उसके साथ गर्भपात कराने को लेकर दवाब बनाने लगा, जब लड़की ने गर्भपात कराने से साफ इंकार कर दिया तो उसकी हत्या की नियत से उसको जबरन, मारपीट और भयादोहन कर उसका गर्भपात करा दिया| लड़की की हालत नाजुक होने पर उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया| अपने साथ घटित घटना को लेकर पीड़िता ने सिमडेगा के महिला थाना में आरोपी आदर्श डुंगडुंग के खिलाफ लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाईं है| पीड़िता के आवेदन पर महिला थाना में कांड संख्या- 28/2026, धारा-69/89/115 (2) बी.एन.एस.-2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है| पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, पुलिस अनुसंधान जारी है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!