Home झारखंडचतरा में डाक्टर बंगाली के नाम से संचालित क्लिनिक सिल

चतरा में डाक्टर बंगाली के नाम से संचालित क्लिनिक सिल

by Munna Pathak

चतरा: झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत गिद्धोर प्रखंड मुख्यालय में डाक्टर बंगाली के नाम से संचालित एक निजी क्लिनिक पर 04 सितंबर को प्रशासनिक टीम द्वारा छापेमारी की गयी, जांच के बाद अधिकारियों ने उक्त क्लिनिक को सिल कर दिया कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और प्रशासन के इस कदम का विरोध करने लगे| स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उक्त क्लिनिक काफी समय से इलाके के लोगों के लिए इलाज का प्रमुख माध्यम रहा है| ऐसे में अचानक क्लिनिक सील किए जाने से मरीजों और उनके स्वजनों के सामने इलाज को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है| ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और क्लिनिक को जनहित में जल्द खोलने की मांग स्थानीय प्रशासन से की है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment