Home बिहारगन्ना की खेती को मिलेगा बढ़ावा, बीज विकास योजना के लिए 16 नवंबर तक आवेदन

गन्ना की खेती को मिलेगा बढ़ावा, बीज विकास योजना के लिए 16 नवंबर तक आवेदन

by Munna Pathak

पटना: बिहार के गन्ना उद्योग विभाग ने मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम के तहत संचालित बीज विकास योजना (2026-27) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 16 नवंबर तक कर दी है| इच्छुक किसान अब निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं| योजना के तहत किसानों को अनुदानित दर पर प्रमाणित एवं सत्यापित गन्ना बीज उपलब्ध कराया जाएगा| इसका मुख्य उद्देश्य गन्ने की खेती में बीज पर होने वाले खर्च को कम करना और किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना है|
विभाग के अनुसार, योजना के माध्यम से किसानों को आधार एवं प्रमाणित गन्ना बीज के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा| साथ ही कम बीज में अधिक क्षेत्रफल में गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एकल बड प्लांटलेट (Single Bud Plantlet) भी अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जाएगा| योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान गन्ना उद्योग विभाग के केन केयर पोर्टल https://ccs.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| आवेदन एवं योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए किसान अपने जिले के सहायक निदेशक, ईख विकास कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं|विभाग ने इच्छुक किसानों से 16 नवंबर 2026 तक आवेदन करने की अपील की है, ताकि वे योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment