Home बिहारयूजीसी नियमों की समीक्षा का फैसला सराहनीय: विवेक

यूजीसी नियमों की समीक्षा का फैसला सराहनीय: विवेक

by Munna Pathak

पटना: भाजपा नेता एवं नवादा संसद विवेक ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी नियमों की समीक्षा के लिए समिति गठित करने के निर्णय अभूतपूर्व है|सांसद ने कहा कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि किसी भी नियम के कारण समाज के किसी भी वर्ग के विद्यार्थियों के साथ भेद-भाव या अन्याय न हो| शिक्षा का उद्देश्य समान अवसर प्रदान करना, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और सभी विद्यार्थियों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा करना है|श्री ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के अनुरूप एक न्यायपूर्ण, समावेशी एवं भेदभाव-मुक्त शैक्षणिक वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment