गाजियाबाद/बिहार: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने 02 से 04 नवंबर 2026 तक गाजियाबाद में आयोजित “2nd नेशनल केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एंड न्यूक्लियर (CBRN) प्रतियोगिता” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान (कांस्य पदक) हासिल किया है|कड़े परिश्रम, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और अदम्य साहस के बल पर टीम ने राष्ट्रीय पटल पर राज्य का नाम रोशन किया है| इस ऐतिहासिक सफलता के लिए टीम को कांस्य पदक के साथ 50, हजार रूपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया| इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य SDRF के जवानों की कार्यक्षमता और तकनीकी ज्ञान को बढ़ाना था, ताकि वे CBRN (रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु) से जुड़ी आपातकालीन परिस्थितियों में तेजी से और सही तरीके से कार्रवाई कर सके|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!