पूर्वी चंपारण: सदर अस्पताल मोतिहारी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज कर रहा है| अस्पताल द्वारा जारी वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के तुलनात्मक आंकड़ों के अनुसार संस्थागत प्रसव एवं सिजेरियन सेवाओं में सकारात्मक वृद्धि हुई है|यह उपलब्धि जिले में सुरक्षित मातृत्व अभियान को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है|
छह माह में 5216 महिलाओं का संस्थागत प्रसव:
अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच कुल 4789 संस्थागत प्रसव हुए थे, जबकि वर्ष 2026 की समान अवधि में यह संख्या बढ़कर 5216 हो गई| इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में 427 अधिक प्रसव हुए हैं, जो लगभग 8.92 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है|विशेष रूप से अगस्त 2026 में सर्वाधिक 1234 संस्थागत प्रसव दर्ज किए गए, वहीं जुलाई में 977 तथा सितंबर में 963 प्रसव कराए गए|
सिजेरियन प्रसव में भी बढ़ी उपलब्धि:
जटिल प्रसव की स्थिति में सिजेरियन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है| अस्पताल में अप्रैल से सितंबर 2025 के दौरान 755 सिजेरियन प्रसव हुए थे, जबकि इसी अवधि में वर्ष 2026 में यह संख्या बढ़कर 793 हो गई|अगस्त 2026 में सर्वाधिक 182 सिजेरियन प्रसव दर्ज किए गए, यह आंकड़ा अस्पताल में उपलब्ध शल्य चिकित्सा एवं प्रसूति सेवाओं के बढ़ते उपयोग को दर्शाता है|मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अस्पताल में परिवार नियोजन कार्यक्रम का भी संचालन किया जा रहा है| अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान कुल 433 अंतराल नसबंदी तथा 149 प्रसवोत्तर नसबंदी की गई है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!