Home झारखंडसरकारी दस्तावेजों में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज होने का मामला पहुंचा मुख्यमंत्री के समक्ष

सरकारी दस्तावेजों में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज होने का मामला पहुंचा मुख्यमंत्री के समक्ष

by Munna Pathak

झारखंड: रांची में सरकारी दस्तावेजों में दर्ज एक नाम की गड़बड़ी ग्रामीणों के लिये परेशानी का सबब बन गई है| रांची से सटे तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के बुंडू अंचल की छह पंचायतों के 18 गांवों के ऑनलाइन खतियान में जाति के कॉलम में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज होने का मामला सामने आया है| इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर मुंडा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की| प्रतिनिधिमंडल ने कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में CM हेमंत सोरेन के सामने अपनी समस्या रखी| सदस्यों ने बताया कि ऑनलाइन खतियान में जाति का नाम गलत दर्ज होने से संबंधित गांवों के लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है|

मुख्यमंत्री से ‘स्वासी’ की जगह ‘मुंडा’ दर्ज कराने का अनुरोध:
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से ऑनलाइन खतियान में जाति संबंधी त्रुटि को सुधारने की मांग की है| उन्होंने अनुरोध किया कि संबंधित गांवों के खतियान में ‘स्वासी’ के स्थान पर ‘मुंडा’ दर्ज कराया जाये, ताकि ग्रामीणों को दस्तावेजों में दर्ज इस गड़-बड़ी के कारण होने वाली समस्याओं से राहत मिल सके| मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने इस मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया| इस दौरान तमाड़ विधायक विकास मुंडा भी प्रतिनिधिमंडल के साथ शामिल थे|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment