झारखंड: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड के पोखरिया पेमिया ऋषिकेश अनाथ विद्यालय में बच्चों के बीच खुजली और त्वचा संक्रमण की शिकायत सामने उभरकर आई है| वार्डन द्वारा विद्यालय में रहने वाले 50 बच्चों में से 40-42 बच्चों के खुजली से पीड़ित होने की बात कही जा रही है| इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के प्रभावित होने से विद्यालय में बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी देखभाल को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं|मामले में विद्यालय के वार्डन उपेंद्र शर्मा की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए गए हैं| आरोप है कि वार्डन ने नौ वर्षीय छात्र जोसेफ किस्कू को उसके बंद घर के बाहर ले जाकर छोड़ दिया| इस घटना ने अनाथ बच्चों की देखभाल और उनके प्रति विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं|इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विकास राणा ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से विद्यालय के बच्चों में खुजली की समस्या होने की जानकारी मिली है| इस विषय पर टुंडी के चिकित्सा प्रभारी से बातचीत की गई है| डॉ. राणा के अनुसार, चिकित्सा प्रभारी ने विद्यालय के वार्डन को तत्काल मोबाइल फोन के माध्यम से खुजली की दवा लिखवाकर बच्चों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है| उन्होंने बताया कि चिकित्सा विभाग की टीम विद्यालय प्रबंधन से लगातार संपर्क बनाए हुये हैं|, जिससे किसी भी अनाथ बच्चे को स्कूल में त्वचा रोग का संक्रमण का सामना न करना पड़े|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!