Home बिहारगुरु का मार्गदर्शन,अभिभावक का स्नेह, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का दिखा अनूठा अंदाज

गुरु का मार्गदर्शन,अभिभावक का स्नेह, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का दिखा अनूठा अंदाज

by Munna Pathak

गोपालगंज: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सोमवार, 26 अक्टूबर को गोपालगंज प्रवास के दौरान अपने पैतृक गांव डुमरिया के मिडिल स्कूल और दुबौली कन्या मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया| शिक्षा मंत्री ने कक्षा में जाकर बच्चों और शिक्षकों से बात की, इस दौरान वे कभी अभिभावक तो कभी गुरु की भूमिका में नजर आए| शिक्षा मंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई और विद्यालय से जुड़ी समस्याओं के बारे में पूछा और उनकी बातें ध्यान से सुनीं| श्री तिवारी ने करीब आधे घंटे तक दोनों विद्यालयों में घूम-घूमकर वहां की व्यवस्थाओं को देखा| उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए| उनका जोर इस बात पर रहा कि बच्चों को विद्यालय में पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल और जरूरी सुविधाएं मिलें| शिक्षा मंत्री का यह दौरा बच्चों की समस्याओं को करीब से समझने और विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment