पटना: राज्यव्यापी सतर्कता अभिचेतना सप्ताह के तहत सोमवार को स्थानीय विकास भवन स्थित शिक्षा विभाग के सभागार में पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई, इस दौरान सभी ने न तो रिश्वत लेने और न ही देने की शपथ ली| साथ ही, भ्रष्टाचार से जुड़ी किसी भी घटना की जानकारी संबंधित एजेंसी को देने का संकल्प लिया|इस अवसर पर निदेशक प्रशासन विजय कुमार पांडेय ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा|राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत सोमवार से हुई, यह एक नवंबर तक चलेगा| इसका उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करना और ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत करना है|गौरतलब हो कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है| इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!