Home झारखंडझारखंड में 5.50 लाख बच्चे स्कूल से बाहर, दोबारा नामांकन के निर्देश

झारखंड में 5.50 लाख बच्चे स्कूल से बाहर, दोबारा नामांकन के निर्देश

by Munna Pathak

रांची: झारखंड में स्कूल छोड़ने वाले लगभग 5.50 लाख बच्चों का अब तक दोबारा नामांकन नहीं हुआ है| इन बच्चों के स्कूल छोड़ने का ब्योरा शिक्षा विभाग के पास उपलब्ध है, लेकिन आगे की कक्षा या दूसरे स्कूल में नामांकन लेने की जानकारी नहीं है| विभागीय रिकॉर्ड में इन बच्चों की ऑनलाइन नामांकन स्थिति ड्रॉप बॉक्स में दर्ज है| इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के नामांकन की स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर विभाग ने गंभीरता दिखाई है| सभी जिलों को ऐसे बच्चों की पहचान कर उनका दोबारा नामांकन सुनिश्चित कराने का निर्देश शिक्षा विभाग द्वारा दिया गया है| स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने विभागीय समीक्षा बैठक में इस संबंध में जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं| उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ड्रॉप बॉक्स में दर्ज बच्चों के नामांकन की स्थिति की जांच की जाये| यह पता लगाया जाये कि किन बच्चों ने पढ़ाई छोड़ दी है और किनका दूसरे स्कूल में नामांकन हुआ है, लेकिन इसकी जानकारी पोर्टल पर अपडेट नहीं है| साथ ही जिन बच्चों का नामांकन नहीं हुआ है, उन्हें चिह्नित कर स्कूल से जोड़ने का आदेश दिया गया है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment