Home अपराधगुमशुदा नाबालिग की जांच अब सीबीआई के हवाले

गुमशुदा नाबालिग की जांच अब सीबीआई के हवाले

by Munna Pathak

झारखंड: न्याय की आस में लगभग 6 वर्षों का लंबा इंतजार वर्ष 2020 से रहस्य बनी बोकारों की एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की गुमशुदगी के मामले में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने औपचारिक रूप से इस मामले में एंट्री ले ली है| राजधानी रांची स्थित रांची स्थित सीबीआई इकाई ने अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर इस अनसुलझी पहेली की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है| यह पूरा घटनाक्रम तब शुरू हुआ जब 16 अक्टूबर 2020 को बोकारो के एक स्थानीय थाने में अपहरण और गुमशुदगी की पहली शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन शुरुआती स्थानीय जांच पूरी तरह बेनतीजा साबित हुई| सीबीआई द्वारा सहमति जताए जाने और राज्य सरकार की ओर से कोई आपत्ति न होने पर अदालत ने इस पेचीदा फाइल को केंद्रीय एजेंसी को सौंपने का ऐतिहासिक आदेश दिया है, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जाग गई है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment