Home झारखंडगिरिडीह पुलिस अधीक्षक ने किया नगर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक ने किया नगर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर

by Munna Pathak

झारखंड: गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने नगर थाना में एक युवक की पिटाई का वायरल वीडियो की सूचना पर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 07 सितंबर की रात नगर थाना में एक युवक के साथ कथित तौर पर मार-पीट जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था| वायरल वीडियों सामने आने के बाद पुलिस की अमानवीय कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे| मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने इसकी जांच शुरू की, इसी क्रम में गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह द्वारा अमानवीय और नियम विरुद्ध आचरण को देखते हुए तत्काल लाइन हाजिर करने का आदेश दिया|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment