Home जम्मू-कश्मीरपूर्व डीजीपी ने कहा दंगाइयों को मनमानी करने देना चाहिए

पूर्व डीजीपी ने कहा दंगाइयों को मनमानी करने देना चाहिए

by Munna Pathak

रांची: जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी शेष पाल सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) पर एक बड़ा बयान दिया है| उन्होंने अपने बयान में सरकार और अदालत की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पुलिस कर्मियों की सुरक्षा और क़ानूनी स्थिति को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है| उन्होंने अपने बयान में कहा है कि एअर्कार और अदालत दोनों ने कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के सामने सरेंडर कर दिया जिसका आने वाले दिनों में गंभीर परिणाम हो सकते हैं|

पुलिस का साथ देनेवाला कोई नहीं:
पूर्व डीजीपी ने कहा कि हमेशा की तरह पुलिस के पास कोई भी ऐसा नहीं बचा जो उनका साथ दे| अगर यही मैसेज जा रहा है तो शायद अगले दंगे के दौरान पुलिस को हट जाना चाहिए और दंगाइयों और अपराधियों को अपनी मनमानी करने देना चाहिए| उन्होंने सवालिया लहजे में कह कि जब सिस्टम ही उनके साथ खड़ा होने से मना कर रहा है, तो पुलिस अपनी जान जोखिम में क्यों डाले?

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Leave a Comment