Home बिहारविधान सभा अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

विधान सभा अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

by Munna Pathak

पटना: बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज स्थानीय बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों तथा प्रभावित लोगों के लिए सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया| उन्होंने दीघा घात क्षेत्र, कुर्जी घात, जे.पी.गंगा पथ के आस-पास तथा बिंद टोली स्थित राहत शिविरों का निरीक्षण किया| अध्यक्ष ने राहत शिविरों में मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं भोजन-पेयजल की व्यवस्था का जायजा लिया| उन्होंने राहत शिविरों में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली| निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामूहिक रसोईघर का भी मुआयना किया और भोजन की गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली| उन्होंने कहा कि बिंद टोली स्थित राहत शिविर में लगभग 3,000 लोग और दीघा घाट के समीप स्थित राहत शिविर में लगभग 2,500 लोग रह रहे हैं| राहत शिविरों में साफ–सफाई, चिकित्सकों एवं दवाई तथा पशु चिकित्सा एवं पशुओं के लिए दवाई का समुचित प्रबंध किया गया है| बाढ़ प्रभावित परिवारों के बच्चों की पढ़ाई–लिखाई के लिए राहत शिविरों में अस्थायी विद्यालय के प्रबंध किए गए हैं|

अध्यक्ष ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में त्वचा संबंधी रोगों एवं वायरल संक्रमण के मामले आ रहे हैं, जिनके इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है| शिविरों में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता के साथ–साथ आवश्यक दवाइयों एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है| उन्होंने पशु शेल्टर का भी निरीक्षण किया तथा वहां संरक्षित पशुओं, विशेषकर गौ माता को चारा खिलाकर उनकी सेवा की| उन्होंने पशुओं के लिए उपलब्ध चारा, पानी और चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।|उन्होंने कहा कि आपदा की इस परिस्थिति में मानव जीवन के साथ-साथ पशुधन की सुरक्षा और देखभाल को भी प्राथमिकता में रखा गया है| अध्यक्ष ने पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार से बात कर राहत शिविरों में की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment