Home आयोगएनएचआरसी ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया

एनएचआरसी ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया

by Munna Pathak

छत्तीसगढ़ : राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है| रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ के गरियाबाद जिले के मैनपुर ब्लॉक क्षेत्र के खंभाथा और उसके आस-पास की बस्तियों के दर्जनों बच्चे विद्यालय जाने के लिए एक अर्धनिर्मित पुल से जुड़ी संकरी और फिसलन भरी लोहे की सीढ़ी पर चढ़कर पैरी नदी को पार करने के लिए मजबूर हैं| गौरतलब है कि मानसून के समय यहां की उधली नदी उफान पर रहती है| आयोग ने पाया है कि अगर मीडिया रिपोर्ट सही है, तो यह मानव अधिकार उल्लंघन का गंभीर मामला है| आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment