Home नई दिल्लीनासिक में दूषित बोरवेल के पानी की खबर पर स्वतः संज्ञान

नासिक में दूषित बोरवेल के पानी की खबर पर स्वतः संज्ञान

by Munna Pathak

महाराष्ट्र: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने महाराष्ट्र के नासिल जिले में अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तनगर इलाके में बोरवेल के पानी के दूषित होने संबंधी एक रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया| रिपोर्ट के अनुसार, आसपास के औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों से कथित तौर पर छोड़े गए रासायनिक अपशिष्टयुक्त पानी के रिसाव के कारण बोरवेल का पानी प्रदूषित हो गया है| बताया गया है कि स्थानीय निवासी पिछले दो महीनों से दूषित पानी प्राप्त कर रहे हैं|आयोग का मानना है कि यदि रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही है, तो यह मानव अधिकारों के उल्लंघन से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाती है| इसलिए आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर इस मामले में दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है| आयोग ने महाराष्ट्र राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी इस मामले पर टिप्पणियां मांगी हैं| 07 अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इलाके के बच्चों को स्कूल नहीं जाने की सलाह दी गई थी, जबकि डॉक्टरों ने महिलाओं को गर्भधारण से बचने की सलाह दी थी| स्थानीय निवासी स्वच्छ पेयजल खरीदने पर हर महीने लगभग 5,000 रुपये खर्च कर रहे हैं| इसके अतिरिक्त, उन्हें चिकित्सा उपचार पर भी भारी रकम खर्च करनी पड़ रही है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment