रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आगामी 22 से 26 अक्टूबर तक 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित होगी|इसमें देश भर से पुलिस संगठनों की 28 टीमें शामिल होगी, इस दौरान रिकर्व, कंपाउंड व इंडियन राउंड सहित कुल 37 स्पर्धाएं आयोजित होंगी|
कुल 28 टीमें होंगी शामिल:
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न राज्यों के पुलिस और केंद्रीय पुलिस संगठनों की कुल 28 टीमें हिस्सा ले रही हैं| इसमें देश के चोटी के तीरंदाज पुलिसकर्मी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे| इस पांच दिवसीय महामुकाबले में कुल 37 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी| यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता केवल पदकों की होड़ नहीं है, बल्कि देश भर के सुरक्षा बलों के बीच आपसी भाई-चारा, अनुशासन और खेलकूद की भावना को बढ़ावा देने का एक बेहतरीन मंच है| झारखंड में इस स्तर के आयोजन से राज्य के खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और खेल के बुनियादी ढांचे को एक नई मजबूती मिलेगी| प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा, ठहरने की व्यवस्था और खेल मैदानों को अंतिम रूप दिया जा रहा है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!