Home झारखंडझारखंड के भावी पायलटों को सरकार का हाईटेक तोहफा, किट बैग में मिलेगा Apple iPad

झारखंड के भावी पायलटों को सरकार का हाईटेक तोहफा, किट बैग में मिलेगा Apple iPad

by Munna Pathak

रांची: झारखंड सरकार प्रदेश के युवाओं को विमानन के क्षेत्र में नई उड़ान देने के लिए आधुनिक संसाधनों से लैस करने जा रही है| दुमका हवाई अड्डे पर ‘सोना सोबरन उड़ान एकेडमी’ (झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट) के तहत शुरू किए गए कमर्शियल पायलट लाइसेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब हाईटेक स्टडी गैजेट्स दिए जाएंगे| प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाले विशेष ‘किट बैग’ में प्रत्येक ट्रेनी पायलट को डिजिटल पढ़ाई और फ्लाइट नेविगेशन की तकनीकी बारीकियों को समझने के लिए आधुनिक टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा|

किट में मिलेगा एप्पल आईपैड:
प्रशिक्षु पायलटों को पढ़ाई और ट्रेनिंग में किसी तरह की तकनीकी रुकावट न आए, इसके लिए सरकार उन्हें प्रीमियम टेक ब्रांड एप्पल का आईपैड मुहैया कराएगी| ट्रेनीज को मिलने वाला यह आईपैड 11 इंच की स्क्रीन, शक्तिशाली A16 चिप और 128 GB स्टोरेज क्षमता (वाई-फाई ओनली मॉडल) से लैस होगा| कॉकपिट इंस्ट्रूमेंट्स, मौसम के मिजाज, एयर ट्रैफिक के नियमों और जटिल चार्ट्स को रियल-टाइम समझने में यह गैजेट इन युवा पायलटों के लिए बेहद मददगार साबित होगा|

विश्वस्तरीय मानकों पर तैयार हो रहे राज्य के युवा:
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (नागर विमानन प्रभाग) के अधीन संचालित झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का मकसद राज्य के होनहारों को देश-दुनिया की बड़ी एयरलाइंस के मानकों के अनुरूप तैयार करना है| नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी सफल प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत में ही यह विशेष किट प्रदान कर दी जाएगी| ताकि वे अपनी ग्राउंड ट्रेनिंग और सिमुलेटर अभ्यास को पूरी तरह डिजिटल माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूर्ण कर सके|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment