Home पर्व -त्यौहारविजयादशमी पर विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

विजयादशमी पर विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

by Munna Pathak

पटना: बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विजयादशमी के अवसर पर बिहारवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है| उन्होंने कहा कि विजयादशमी अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की शाश्वत विजय का प्रतीक है| यह पर्व प्रत्येक युग में मानव को सत्य, न्याय और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है|डॉ. प्रेम कुमार ने भगवान श्रीराम और मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह पावन पर्व बिहार में आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और सौहार्द की भावना को और सुदृढ़ करें| उन्होंने प्रदेशवासियों से इस उत्सव को आपसी प्रेम, सद्भाव, शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment