Home बिहारमध्यमा पास विद्यार्थी भी कर सकेंगे प्लस टू की पढ़ाई: शिक्षा मंत्री

मध्यमा पास विद्यार्थी भी कर सकेंगे प्लस टू की पढ़ाई: शिक्षा मंत्री

by Munna Pathak

पटना: बिहार में मध्यमा पास विद्यार्थियों को प्लस टू (इंटरमीडिएट) स्तर की पढ़ाई का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य अर्कर एक बड़ी पहल करने जा रही है| इसके लिए बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के माध्यम से आगे की पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी|इस व्यास्था को लागू करने के लिए संबंधित एक्ट में आवश्यक संशोधन करने का निर्णय लिया गया है|विगत दिनों शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई| बताया जाता है कि पिछले वर्ष करीब 24 हजार विद्यार्थियों ने मध्यमा की परीक्षा उत्तीर्ण की थी| ऐसे विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्लस टू स्तर की शिक्षा की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है|प्रस्तावित व्यवस्था लागू होने से मध्यमा पास विद्यार्थियों को अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने का अवसर मिलेगा| इसके लिए कानूनी प्रावधानों में जरूरी बदलाव किए जाएंगे, ताकि बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के माध्यम से प्लस टू की पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके|वहीं शिक्षा विभाग ने संस्कृत विद्यालयों और मदरसों की जांच कर उसकी रिपोर्ट एक महीने में देने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment