Home पश्चिम बंगाल12 हजार फीट पर खुला एयर एंबुलेंस का दरवाजा, बांग्लादेश में इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज की मौत

12 हजार फीट पर खुला एयर एंबुलेंस का दरवाजा, बांग्लादेश में इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज की मौत

by Munna Pathak

पश्चिम बंगाल: अगरतला से कोलकाता जा रही भारत की एक एयर एंबुलेंस को अचानक बांग्लादेश में उतारना पड़ा| उड़ान के दौरान करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान में तकनीकी खराबी आ गई और उसका दरवाजा आंशिक रूप से खुल गया था|इसके बाद विमान को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया| विमान में एक बीमार भारतीय महिला भी सवार थीं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|सरकारी समाचार एजेंसी ‘BSS’ के मुताबिक, विमान का रजिस्ट्रेशन नंबर VT-HYA था| यह बीच क्राफ्ट किंग एयर C90A विमान था| इसमें दो पायलट, मरीज, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक और मरीज के साथ आए दो अन्य लोग सवार थे, विमान में कुल सात लोग थे,खबर के मुताबिक, बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं| विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजकर 40 मिनट पर हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित तरीके से उतरा गया|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment