नई दिल्ली: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने अपनी ऑनलाइन ‘मानव अधिकार क्विज-2026, जीवन, स्वतंत्रता, समानता और गरिमा का उत्सव’ के 10 विजेताओं की घोषणा की है| इस क्विज का आयोजन MyGov के सहयोग से 1 सितंबर से 10 अक्टूबर, 2026 तक आयोग के 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से पहले किया गया था| इस क्विज़ का उद्देश्य लोगों को मानव अधिकारों, मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम (PHRA), 1993 तथा देशभर में मानव अधिकारों के संवर्धन और संरक्षण में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की भूमिका, शक्तियों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करने और सीखने के लिए प्रोत्साहित करना था| प्रथम पुरस्कार के रूप में 15,हजार रुपये सुश्री आरती महाजन, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 10,हजार रुपये सुश्री रितिका को तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 5,हजार रुपये सुश्री तूबा बेनज़ीर को दिया जाएगा| इसके अतिरिक्त, 2,हजार रुपये के सात सांत्वना पुरस्कार आदित्य गुप्ता,तरुण,रानी मंडल,बसंत कुमार महतो,लिख्थ कुमार ए. तथा सुश्री दीपिका मडासु को प्रदान किए दिए जाएंगे|
इस क्विज़ में देश के सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लियाथा| क्विज़ को कुल 1,67,127 बार देखा गया और 26,459 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं| इनमें से सबसे अधिक प्रविष्टियां 18 से 24 वर्ष के आयु वर्ग के प्रतिभागियों की थीं।|राज्यवार भागीदारी के मामले में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु शीर्ष तीन स्थानों पर रहे| कुल 5,753 प्रतिभागियों ने 15 में से 15 अंक प्राप्त किए, इनमें से 10 विजेताओं का चयन क्विज़ के नियमों एवं शर्तों के अनुसार MyGov की टीम द्वारा लॉटरी (ड्रॉ ऑफ लॉट्स) के माध्यम से किया गया| प्रतिभागियों को अधिकतम 300 सेकंड यानी पांच मिनट में 15 प्रश्नों के उत्तर देने थे|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!