गुजरात: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी),ने एक रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया, रिपोर्ट के अनुसार गुजरात के सुरेंद्र नगर जिले में एक विवाहित महिला, जो किसी अन्य पुरुष के साथ रह रही थी, के साथ उसके पति और परिवार के सदस्यों द्वारा क्रूर एवं अमानवीय व्यवहार किया गया| महिला और उसके साथ मौजूद पुरुष को खोजकर ‘शुद्धिकरण अनुष्ठान’ करने के बहाने वापस लाया गया| महिला को लाठियों से पीटा गया, लातें मारी गईं और एक पेड़ से बांध दिया गया| आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ आए पुरुष को महिला के साथ दुष्कर्म करने के लिए भी मजबूर किया| आयोग का मानना है कि यदि समाचार सत्य है, तो यह मानव अधिकारों के उल्लंघन का मुद्दा है| तदनुसार, आयोग ने जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक, सुरेंद्र नगर को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट रिपोर्ट मांगी है| रिपोर्ट में पीड़िता के स्वास्थ्य की स्थिति तथा उसे दिए गए मुआवजे, यदि कोई हो, का विवरण भी शामिल करने को कहा गया है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!