राजस्थान: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित एक जर्जर सरकारी प्राथमिक विद्यालय के भवन में कक्षा की छत के प्लास्टर का एक हिस्सा गिरने से तीन विद्यार्थियों के घायल होने संबंधी रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया| रिपोर्ट के अनुसार, घायल विद्यार्थियों की आयु 7 से 8 वर्ष के बीच है| बताया गया है कि इस घटना में बच्चों के सिर में चोटें आईं और घटना के समय विद्यालय में शिक्षक मौजूद नहीं थे| घायल विद्यार्थी स्वयं पैदल अपने घर पहुंचे, जिसके बाद उनके परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए| आयोग का मानना है कि यदि रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन से जुड़े मुद्दे उठाती है।|इसलिए आयोग ने उदयपुर के जिला अधिकारी को नोटिस जारी कर इस मामले में दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है| रिपोर्ट में घायल विद्यार्थियों की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति का विवरण भी शामिल करने को कहा गया है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!