Home पश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष से मिले डॉ. प्रेम कुमार

पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष से मिले डॉ. प्रेम कुमार

by Munna Pathak

कोलकाता : बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अपने कोलकाता दौरे के क्रम में पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष राथिन्द्र बोस से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की| इस दौरान श्री बोस ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष को पश्चिम बंगाल विधानसभा से संबंधित कई महत्वपूर्ण पुस्तकें तथा पश्चिम बंगाल विधानसभा द्वारा प्रकाशित डायरी सम्मान स्वरुप प्रदान किया| पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ. प्रेम कुमार को पश्चिम बंगाल विधानसभाकी कार्य प्रणाली के साथ ही विधानसभा के अंदर विधायकों के बैठने की व्यवस्था का भी अवलोकन कराया| इस दौरान दोनों अध्यक्षों के बीच दोनों राज्यों की विधानसभा की गौरवशाली परंपराओं, लोकतान्त्रिक व्यवस्था, विधायी कार्य प्रणाली तथा जन प्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा हुई|

अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा देश की प्राचीन और महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक संस्थाओं में से एक है| बिहार विधानसभा ने समय-समय पर जनहित के मुद्दों को सदन में उठाने, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने तथा जनता की आकांक्षाओं को शासन व्यवस्था तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है| उन्होंने कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल केवल पड़ोसी राज्य ही नहीं, बल्कि दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक, ऐतिहासिक एवं भावनात्मक संबंध भी अत्यंत गहरे हैं| दोनों राज्यों ने देश की स्वतंत्रता, सामाजिक जागरण, शिक्षा, साहित्य, कला और लोकतांत्रिक चेतना के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है| उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों के बीच इस प्रकार की मुलाकातें लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक होती हैं| प्रत्येक विधानसभा की अपनी ऐतिहासिक परंपरा, कार्यशैली और अनुभव होते हैं| जब इन अनुभवों का आदान-प्रदान होता है तो संसदीय लोकतांत्रिक परंपरा की गुणवत्ता और सुदृढ़ होती है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment