Home पश्चिम बंगालअस्पताल में नवजात की मौत मामले में बंगाल के मुख्य सचिव को एनएचआरसी का नोटिस

अस्पताल में नवजात की मौत मामले में बंगाल के मुख्य सचिव को एनएचआरसी का नोटिस

by Munna Pathak

पश्चिम बंगाल: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है| रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल के मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अगस्त के पहले तीन सप्ताह के दौरान लगभग 60 नवजात शिशुओं की मृत्यु हुई| रिपोर्ट में बताया गया है कि इस अस्पताल में एक दिन में 10 नवजात शिशुओं की मौत हुई है| आयोग का मानना है कि समाचार रिपो यदि सत्य हैं, तो यह मानव अधिकारों के उल्लंघन काअति संवेदनशील मामला है|इसलिए आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर इस मामले में दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment