Home आयोगबिजली लाइन की चपेट में आने से छात्र की मौत,NHRC ने लिया स्वतः संज्ञान

बिजली लाइन की चपेट में आने से छात्र की मौत,NHRC ने लिया स्वतः संज्ञान

by Munna Pathak

नई दिल्ली/यूपी: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में 12 वर्षीय छात्र की बिजली का करंट लगने से हुई मौत पर स्वतः संज्ञान लिया है|मिली जानकारी के अनुसार 02 नवंबर,2026 को कक्षा चार में पढ़ने वाला 12 वर्षीय छात्र स्कूल की छत के पास से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन की चपेट में आ गया,जिससे उसकी मौत हो गई| बताया गया है कि मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) के लिए शिक्षकों ने छात्र को रसोई-घर की छत पर चढ़कर लौकी तोड़ने के लिए कहा था|आयोग ने कहा है कि यदि समाचार सही है,तो यह मानव अधिकारों के उल्लंघन से जुड़ा मामला है|इसलिए आयोग ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,बलिया के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर मामले में दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है|इस मामले में स्कूल के दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है तथा शिक्षा मित्र की सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति की गई है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment