नई दिल्ली/यूपी: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ जिले में एक निजी स्कूल में दो शिक्षिकाओं के साथ यौन उत्पीड़न से संबंधित रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है|रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित शिक्षिकाओं में से एक ने आरोप लगाया है कि स्कूल मालिक का भाई लंबे समय से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था| जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी दी| दूसरी शिक्षिका के साथ भी इसी तरह का उत्पीड़न किए जाने की बात सामने आई है, बताया गया है कि विरोध करने पर उसे नौकरी से हटा दिया गया|आयोग ने कहा है कि यदि रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही है, तो यह मानव अधिकारों के साथ ही महिलाओं के अधिकार का गंभीर मुद्दा है| इसलिए आयोग ने अलीगढ़ के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर इस मामले में दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत देने का निर्देश दिया है|रिपोर्ट के अनुसार, 03 नवंबर, 2026 को प्रकाशित समाचार में बताया गया है कि स्कूल प्रबंधन ने पीड़ित शिक्षिकाओं की शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की है| इसके बाद पीड़ित शिक्षिकाओं ने कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से संपर्क साधकर न्याय की गुहार लगाई|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!