Home आयोगकोलकाता में तीन व्यक्तियों को अर्धनग्न घुमाए जाने की घटना पर एनएचआरसी ने लिया संज्ञान

कोलकाता में तीन व्यक्तियों को अर्धनग्न घुमाए जाने की घटना पर एनएचआरसी ने लिया संज्ञान

by Munna Pathak

नई दिल्ली/पश्चिम बंगाल: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), ने मीडिया में प्रकाशित खबर पर स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पुलिस द्वारा तीन व्यक्तियों की कमर में रस्सियां बांधकर उन्हें अर्धनग्न अवस्था में घुमाया गया|घटना से एक दिन पहले, एक नाबालिग लड़की के साथ देखे जाने की खबर के बाद, 18 वर्षीय युवक और उसके 19 वर्षीय मित्र को कथित तौर पर लड़की के परिजनों ने उसके घर पर पीटा और अपमानित किया था| लड़की के परिजनों ने युवक के पिता को भी घर बुलाया था, जिनके साथ मारपीट की गई| इसके बाद, तीनों को निर्वस्त्र कर बंदूक की नोक पर सड़क पर नग्न अवस्था में चलने के लिए मजबूर किया गया|आयोग का मानना है कि यदि समाचार सही है, तो यह मानव अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित गंभीर मुद्दे को उठाती है| इसलिए, आयोग ने कोलकाता पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर मामले में दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment