Home आयोगमध्य प्रदेश-राजस्थान से महाराष्ट्र तक बालिकाओं की कथित तस्करी, NHRC ने स्वतः संज्ञान लिया

मध्य प्रदेश-राजस्थान से महाराष्ट्र तक बालिकाओं की कथित तस्करी, NHRC ने स्वतः संज्ञान लिया

by Munna Pathak

नई दिल्ली/मध्य प्रदेश: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग(एनएचआरसी) ने मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है|रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश एवं राजस्थान की सीमाओं से लगे कई जिलों में बड़ी संख्या में नाबालिग लड़कियों को उनके माता-पिता के द्वारा दलालों के हाथों 03 से 05 लाख रूपये बेचने की बात सामने आई है| लड़कियों को खरीदने के बाद बिचौलियों द्वारा नाबालिग लड़कियों का फर्जी दस्तावेजों की सहायता से इन छोटी लड़कियों को अपनी गोद ली हुई संतान दर्शाकर उनका दुर्व्यापार करते हैं| वयस्क होने पर उनकी पहचान छिपाने के उद्देश्य से उनके व्यक्तिगत विवरण बदल दिए जाते हैं और उन्हें महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में देह व्यापार के लिए 35 से 40 लाख रुपये में बेच दिया जाता है|आयोग ने पाया कि यदि समाचार में दी गई जानकारी सही है, तो यह पीड़ित बालिकाओं के मानव अधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है| मानव अधिकारों का हनन को देखते हुए आयोग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं महाराष्ट्र के मुख्य सचिवों तथा पुलिस महानिदेशकों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment