मुझफ्फरपुर:बिहार में लेदर और फुटवियर उद्योग को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से मुझफ्फरपुर के महवाल में 140 करोड़ 95 लाख रूपये की लागत से मेगा लेदर फुटवियर एंड एक्सेसरीज क्लस्टर पूरी तरह तैयार हो गया है, यह क्लस्टर निवेशकों के लिए अब उपलब्ध है| यह परियोजना ‘मेड इन बिहार’ उत्पादों को वैश्विक बाजार में पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी|महवाल क्लस्टर में निवेशकों को उद्योग विभाग की ओर से बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज-2025 (बीआईआईपीपी-2025) के तहत विशेष लाभ दिए जा रहे हैं| बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) के अनुसार, यहां 100 करोड़ रुपये का निवेश करने और एक हजार लोगों को सीधा रोजगार उपलब्ध कराने पर 10 एकड़ जमीन मात्र एक रुपये के टोकन पर निशुल्क दी जाएगी| फॉर्च्यून-500 कंपनियों के लिए 200 करोड़ रुपये निवेश पर 10 एकड़ तथा सामान्य निवेशकों के लिए 1000 करोड़ रुपये निवेश पर 25 एकड़ जमीन मुफ्त उपलब्ध होगी| अन्य निवेशकों को बियाडा की जमीन दर पर 50 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है|
कॉमन सुविधाओं के तहत मिलेगी आधुनिक मशीने:
विभाग ने बताया कि लेदर उद्योग को ध्यान में रखते हुए क्लस्टर में आधुनिक मशीनों की व्यवस्था की गई है| इनमें फ्लैटबेड सिंगल और डबल नीडल सिलाई मशीन, सिलिंडर बेड सिलाई मशीन, ऑटोमेटिक सिलाई मशीन, इंजेक्शन मोल्डिंग मशीन, फॉर्मिंग मशीन तथा टो पफ अटैचिंग मशीन शामिल हैं| ये सभी मशीनें कॉमन फैसिलिटी के तहत उपलब्ध रहेंगी| इसके अलावा प्लग एंड प्ले बिल्डिंग, डिस्प्ले सेंटर, सामान्य उत्पादन मशीनरी, कॉमन यूटिलिटीज और सपोर्ट सर्विसेज भी विकसित की गई हैं| कारीगरों के स्किल डेवलपमेंट के लिए ट्रेनिंग, सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर तथा शोध एवं नवाचार के लिए आवश्यक सुविधाएंउपलब्ध हैं| 62 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले इस मेगा क्लस्टर में 48 प्लॉट बनाए गए हैं| क्लस्टर के तीन प्लग-एंड-प्ले भवन लगभग एक लाख वर्गफुट में फैले है, जिन्हें मात्र 4 रुपए प्रति वर्गफुट प्रतिमाह की विशेष रियायती दर पर किराये पर लिया जा सकता है| इसके अलावा भूखंड भी लीज पर उपलब्ध हैं, जिसे उद्यमी अपनी आवश्यकताओं के अनुसार चयन कर सकते हैं| इसके लिए आवेदन बियाडा की आधिकारिक वेबसाइट https://biada1.bihar.gov.in/ पर किए जा सकोते हैं|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!