झारखंड: राज्य प्रशासनिक सेवा की अफसर शुभ्रा रानी पर गाज गिरी है| राज्य सरकार ने तत्कालीन अंचल अधिकारी (सीओ) नामकुम, शुभ्रा रानी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलाने का फैसला लिया है, कार्मिक विभाग इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है| शुभ्रा रानी पर करोड़ों की कीमती जमीन के घपले का आरोप ह| उन पर विना वंशावली का सत्यापन किए आला अधिकारियों को गलत रिर्पोट देने का भी आरोप है|
सीओ शुभ्रा रानी पर सरकारी जमीन के फर्जीवाड़े का गंभीर आरोप:
आरोप है कि रांची के नामकुम की तत्कालीन अंचल अधिकारी (सीओ) शुभ्रा रानी ने मौजा-हेथु (थाना नं.-298, खाता सं.-30, रकबा-3.64 एकड़) भूमि मामले में सरकारी दिशा-निर्देशों की सरेआम अनदेखी की| बिना किसी ठोस जांच-पड़ताल के न केवल वंशावली का सत्यापन किया गया, बल्कि भूमि स्वामित्व को लेकर गलत जांच रिपोर्ट भी आला अधिकारियों को भेज दी गई| उपायुक्त रांची की जांच रिपोर्ट में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद मुख्यमंत्री के अनुमोदन से उनके खिलाफ ‘झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016’ के नियम-17 के तहत विभागीय जांच शुरू कर दी गई है| सेवानिवृत्त IAS अधिकारी सुनील कुमार को इसकी जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!