झारखंड: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर अवातः संज्ञान लेते हुए झारखंड के गढ़वा जिले के भोजपुर गांव में एक महिला पर लोगों के एक समूह द्वारा डायन का आरोप लगाकर उसे प्रताड़ित किया गया| इसी प्रताड़ना के दौरान उसी गांव के रहने वाले आरोपियों के द्वारा पीड़िता के ऊपर खौलता हुआ पानी डाल दिया गया जिससे उसका शारीर लगभग 40 प्रतिशत झुलस गई| आयोग ने कहा है कि यदि जानकारी सही है, तो यह मानव अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित मुद्दा है| इस अमानवीय घटना को संज्ञान में लेते हुए आयोग ने गढ़वा के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है| रिपोर्ट में पीड़िता के स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति तथा उसे दिए गए मुआवजे, यदि कोई हो,उसका विवरण भी शामिल करने को कहा गया है| 24 अगस्त 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता को चिकित्सीय उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पीडिता का इलाज किया जा रहा है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!