Home मानवाधिकारअस्पताल में बलात्कार की घटना पर एनएचआरसी ने स्वतः संज्ञान लिया

अस्पताल में बलात्कार की घटना पर एनएचआरसी ने स्वतः संज्ञान लिया

by Munna Pathak

हरियाणा : राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हरियाणा के पानीपत में एक 57 वर्षीय महिला की हुई मृत्यु की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया है| रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता के साथ 16 अगस्त 2026 को हरियाणा के पानीपत स्थित सिविल अस्पताल में जांच के दौरान बलात्कार किया गया था| 18 अगस्त 2026 को रोहतक स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में इलाज के दौरान पीड़िता की मृत्यु हो गई|

आयोग ने कहा है कि यदि जानकारी सही है, तो यह मानव अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित गंभीर मुद्दा है| सलिए, आयोग ने हरियाणा के मुख्य सचिव और पानीपत के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है| 19 अगस्त 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर रूप से बीमार मरीज को चिकित्सा उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने एक्स-रे और सीटी स्कैन जांच कराने की सलाह दी थी| कथित तौर पर, मशीन ऑपरेटर ने सीटी स्कैन कक्ष के अंदर पीड़िता के साथ बलात्कार किया और घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी थी|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment