Home आयोगनवजातों की मृत्यु मामले में महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को एनएचआरसी का नोटिस

नवजातों की मृत्यु मामले में महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को एनएचआरसी का नोटिस

by Munna Pathak

महाराष्ट्र: राष्ट्रीय मानव अधिकाए आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लेते हुए 24 अगस्त 2026 को महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में आग लगने की घटना में तीन नवजात शिशुओं की मृत्यु और चार शिशुओं के घायल होने की घटना को गंभीरता से लिया है| सूत्रों की मानें तो यह घटना अस्पताल के वेंटिलेटर मशीन में हुई विस्फोट के कारन हुई थी| आयोग ने कहा है कि यदि जानकारी सही है, तो यह मानव अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित मुद्दा है| इस घटना को लेकर आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट को मांग की है| रिपोर्ट में घायल शिशुओं के स्वास्थ्य की स्थिति तथा सरकार द्वारा घोषित मुआवजे के वितरण की स्थिति शामिल किए जाने की बात कही गई है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment