पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में भाजपा द्वारा पोषित गुंडों, विधायक, विधान पार्षदों ने बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के ऐतिहासिक स्थल सदाकत आश्रम जो देश के प्रथम राष्ट्रपति स्व. राजेन्द्र प्रसाद की कर्मभूमि है वहां लूटपाट और मारपीट की घटना को अंजाम दिया है|देश के लोकतांत्रिक इतिहास में इतना घृणित कार्य अब तक नहीं देखा गया है जहां सत्तारूढ़ दल के द्वारा देश के मुख्य विपक्षी दल के कार्यालय में पिछले गेट से घुसकर स्टाफ के आवास से महिलाओं के साड़ियों और पूजा सामग्री के साथ कई खाने-पीने की वस्तु की लूटपाट की गई| इस की जानकारी बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने 22 जुलाई को सदाकत आश्रम पर भाजपाईयों के द्वारा किए गए हमले पर दी|प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा किजैसे ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में यह जानकारी मिली कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में भाजपा के लोग सदाकत आश्रम के समक्ष प्रदर्शन को आ रहे हैं वैसे ही बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और अध्यक्ष राजेश राम पुष्प गुच्छ के साथ आश्रम के मुख्य द्वार पर स्वागत के लिए मौजूद थे| लेकिन भीड़ के नजदीक आते ही संजय सरावगी के नेतृत्व में जिन्हें कार्यकर्ता समझा जा रहा था वें भाजपा संपोषित गुंडे निकले और उन्होंने लाठी डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया| भारतीय लोकतंत्र के लिए ये काला दिन था जब नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक पर संसद में बहस और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हमारे नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास का घेराव किया तो उन्हें लहूलुहान कर हिरासत में ले लिया गया| इसके बाद देश भर में छात्रों ने विरोध दर्ज कराया लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अपने संपोषित गुंडों के साथ कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर ही हमला कर दिया| कड़ी मशक्कत के बाद हमारी ओर से भी पुलिस को सनहा दिया गया जिसके एफआईआर में परिणत होने का इंतजार है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!