Home बिहारविकसित भारत संकल्प सभा का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

विकसित भारत संकल्प सभा का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

by Munna Pathak

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्थानीय मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा’ का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया| इस अवसर पर उन्होंने मशाल जलाकर ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को रवाना किया| कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास और जन-कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है| उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए बिहार का समृद्ध और सशक्त होना आवश्यक है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्षों तक सेवा करने के बाद भारत के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार देश की सेवा करते आ रहे हैं| उन्होंने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देश को आगे बढ़ाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं| उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं| बिहार के लगभग 89 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है| देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में इस योजना के तहत सीधे राशि भेजी जा रही है|
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में 1 करोड़ 81 लाख जीविका दीदियों के बैंक खातों में राशि भेजी गई है, जिससे महिलाएं स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, बिहार में 50 लाख लखपति दीदियां बन चुकी हैं| वर्ष 2030 के विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है| उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, हर घर नल का जल, पी.एम. सूर्य घर योजना, किसानों के लिए सहायता तथा आधारभूत संरचना के विकास सहित अनेक योजनाओं से आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है| प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों के लिए बड़ी संख्या में पक्के मकान बनाए गए हैं तथा स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है| उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पिछले 25 वर्षों के सेवा काल में गुजरात के साथ-साथ भारत में भी व्यापक परिवर्तन आया है| विकसित भारत संकल्प सभा में उपस्थित लोगों से मेरा आह्वान है कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार के निर्माण में आपना सक्रिय योगदान दें|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment