Home राजनीतिराष्ट्रीय लोक मोर्चा का एक दिवसीय बैठक संपन्न

राष्ट्रीय लोक मोर्चा का एक दिवसीय बैठक संपन्न

by Munna Pathak

पटना : राष्ट्रीय लोक मोर्चा की एक दिवसीय संगठनात्मक बैठक पाटलिपुत्र स्थित एक होटल में संपन्न हुई|बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारी, बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार के साथ ही कार्यकर्ताओं की सक्रीय भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई|बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, दिनारा विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश,विधायक माधव आनंद, रामेश्वर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रवंशी जी, प्रशांत पंकज, प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल तथा राष्ट्रीय संगठन उपाध्यक्ष मदन चौधरी सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे|सभी नेताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment