बोकारो/झारखंड : बोकारो की लापता युवती के मामले में 27 जुलाई को झारखंड उच्च न्यायलय में सुनवाई हुई| इस दौरान न्यायालय ने जांच की प्रगति पर गंभीर चिंता व्यक्त की| अदालत ने सुनवाई के दौरान उपलब्ध तथ्यों और जांच की स्थिति का अवलोकन करने के बाद सीबीआई के पुलिस अधिक्षक को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है|सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष सीआईडी CID और सीबीआई CBI की ओर से जांच की अद्यतन स्थिति रखी गई|न्यायालय ने अब तक हुई जांच, उपलब्ध साक्ष्यों और जांच एजेंसियों की ओर से उठाए गए कदमों का विस्तार से अवलोकन किया| अदालत ने यह जानना चाहा कि युवती का अब तक पता क्यों नहीं चल सका है और जांच को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए आगे क्या कदम उठाए जा रहे हैं| जांच के दौरान सामने आए तथ्यों पर विचार करने के बाद हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई CBI के एसपी SP को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जांच की प्रगति और आगे की कार्य योजना से अवगत कराने का निर्देश दिया|
कल फिर होगी सुनवाई
मामले की सुनवाई जस्टिस सुजीत नारायण और जस्टिस संजय प्रसाद की दो सदस्यी खंडपीठ में हो रही है|अदालत ने आदेश दिया कि मामले की सुनवाई कल फिर होगी| ऐसे में कोर्ट ने कल 2.15 बजे मामले को फिर से सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है|गौरतलब है कि बोकारो की लापता युवती का मामला लंबे समय से झारखंड हाईकोर्ट की निगरानी में चल रहा है| इससे पूर्व भी अदालत जांच में हो रही देरी और प्रगति को लेकर चिंता जाहिर की थी| साथ ही सीबीआई और सीआईडी को समन्वय के साथ प्रभावी जांच करने का निर्देश दे चुकी है| अब सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी को बुलाए जाने से स्पष्ट है कि हाईकोर्ट मामले की जांच को लेकर गंभीर रुख अपनाए हुए है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!