Home अपराधसिमडेगा में नाबालिग छात्रा के यौन शोषण में स्कूल शिक्षक गिरफ्तार

सिमडेगा में नाबालिग छात्रा के यौन शोषण में स्कूल शिक्षक गिरफ्तार

by Munna Pathak

झारखंड: सिमडेगा में गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने का गंभीर मामला उजागर हुआ है| केरसई थाना क्षेत्र में नौ साल की बच्ची के यौन शोषण का आरोप उसके ही स्कूल के सहायक शिक्षक पर लगा है| घरवालों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| परिजनों ने पुलिस को दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि 45 साल का सहायक शिक्षक पिछले छह महीने से बच्ची का यौन शोषण कर रहा था| शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है| सिमडेगा के SP श्रीकांत एस खोटरे ने आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है, साथ ही पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment