Home अपराधऑटो चालक ने किया स्नातक छात्रा से छेड़खानी

ऑटो चालक ने किया स्नातक छात्रा से छेड़खानी

by Munna Pathak

भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिला के मुफसिल थाना क्षेत्र में चलती ऑटो में स्नातक की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है| महुली और बलुआ गांव के बीच हुई घटना के दौरान छात्रा ने खुद को बचाने के लिए चलती ऑटो से छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गई| शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया| खबर है कि छात्रा धोबहां बाजार से क्लास कर ऑटो से अपने घर लौट रही थी, रास्ते में चालक ने उसके साथ कथित तौर पर छेड़खानी शुरू कर दी| विरोध के बावजूद जब वह नहीं रुका तो छात्रा ने जान बचाने के लिए ऑटो से छलांग लगा दी, घर पहुंचने के बाद छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी| इसके बाद परिजन ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की| कार्रवाई करते हुये बखरिया गांव के आरोपी विजय कुमार उर्फ चौरसिया उर्फ मस्तो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जांच जारी है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment