झारखंड: जमशेदपुर के डोंगवापोसी RPF पोस्ट में तैनात ASI आरपी सिंह पर 13 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है| बागबेड़ा थाने में POCSO एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है| बताया गया कि बच्ची आरोपी की पत्नी से योगा सीखने उसके घर जाती थी, इल्जाम है कि पत्नी की गैरमौजूदगी में ASI ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया, घर लौटकर बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, परिवार ने पुलिस से शिकायत की| शिकायत के बाद ASI और उसकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई|
परिजनों को धमकाने का आरोप:
परिजनों का आरोप है कि घटना की जानकारी देने के बाद आरोपी की पत्नी ने उन्हें कथित तौर पर धमकाया| पुलिस ने बच्ची और परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है| मामला सामने आते ही रेलवे ने ASI को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी, रेलवे के अनुसार, आरोपी करीब दो महीने से छुट्टी पर था| पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जांच में सामने आये तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!