Home झारखंडसिमडेगा की रेशमा पहुंची कौन बनेगा करोड़पति के शो में

सिमडेगा की रेशमा पहुंची कौन बनेगा करोड़पति के शो में

by Munna Pathak

झारखंड: सिमडेगा की रेशमा लकड़ा ने लोकप्रिय टीवी क्विज शो “कौन बनेगा करोड़पति” (KBC) के 31वें एपिसोड में शामिल होकर सिमडेगा जिले को देशभर में पहचान दिलाई है| शो में उनका मुकाबला नोएडा के प्रशांत कुमार से हुआ, प्रशांत ने बाजी मारी और हॉट सीट पर पहुंचे| रेशमा हॉट सीट तक नहीं पहुंच सकीं, लेकिन उनका आत्मविश्वास दर्शकों के बीच चर्चा में रहा| परिचय के दौरान उन्होंने कहा, “सिमडेगा की मैं छोरी हूं, सब पर भारी पड़ूंगी|”
अमिताभ ने पूछा- सिमडेगा कहां है?
शो में अमिताभ बच्चन ने जब सिमडेगा के बारे में पूछा तो रेशमा ने इसे झारखंड का छोटा और आदिवासी बहुल जिला बताया| उन्होंने कहा कि जिले का बड़की छापर गांव हॉकी की नर्सरी के तौर पर जाना जाता है| इसी दौरान उन्होंने भारतीय हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे का जिक्र किया और बताया कि वह भी बड़की छापर की रहने वाली हैं| रेशमा खुद भी इसी गांव की निवासी हैं और फिलहाल ठाकुरटोली में रहती हैं|
रक्षाबंधन पर मिली चयन की खबर:
रेशमा वर्तमान में सामाजिक वानिकी विभाग में प्रधान वनरक्षी के पद पर कार्यरत हैं| उन्होंने संत जोंस स्कूल, फरसाबेड़ा से पढ़ाई की और सिमडेगा कॉलेज से अंग्रेजी ऑनर्स किया| KBC के सफर की शुरुआत 20 मई को लखनऊ ऑडिशन से हुई, वहां 20 सवालों के बाद उनका चयन हुआ, रक्षाबंधन के दिन उन्हें चयन की जानकारी मिली| इसके बाद वह पति गौरव बेक के साथ 9 सितंबर को मुंबई पहुंचीं, 10 और 12 सितंबर को KBC के कार्यक्रम में शामिल हुई|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment