Home देश -विदेशहैमिल्टन में विकसित भारत रन 2026 में शामिल हुए डॉ.प्रेम कुमार

हैमिल्टन में विकसित भारत रन 2026 में शामिल हुए डॉ.प्रेम कुमार

by Munna Pathak

हैमिल्टन: बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भारतीय समुदाय के सदस्यों और भारत के मित्रों को फिटनेस, सामुदायिक भावना, एकता और सेवा के सन्देश के साथ जोड़ते हुए भारत के महावाणिज्य दूतावास,ऑकलैंड ने हैमिल्टन में ‘विकसित भारत रन 2026 – सेवा पखवाड़ा’ का आयोजन किया| इस कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के 100 से अधिक सदस्यों तथा कुछ स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया| इस अवसर पर महावाणिज्यदूत डॉ. मदन मोहन सेठी और काउंसल संजीव कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने समुदाय के सदस्यों के साथ इस पहल में भाग लिया|

यह रन Lake Kainui, 421A Lake Road, Horsham Downs, Hamilton 3791 में दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया गया| मौसम बादलों से घिरा रहा और बारिश की संभावना भी थी, लेकिन इससे प्रतिभागियों का उत्साह कम नहीं हुआ| भारतीय समुदाय के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ-साथ कुछ स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया| प्रतिभागियों ने अलग-अलग समूहों में और अलग-अलग समय पर रन में भाग लिया, जिससे कार्यक्रम एक जीवंत और सफल सामुदायिक आयोजन बन गया| इस रन ने भारतीय समुदाय के सदस्यों और स्थानीय लोगों को अपने नियमित कार्यों और व्यस्तताओं से परे एक साथ आने तथा स्वास्थ्य, एकजुटता और सेवा की भावना पर केंद्रित गतिविधि में भाग लेने का अवसर प्रदान किया| मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने प्रतिभागियों के उत्साह और सामुदायिक भावना को प्रदर्शित किया|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment