Home देश -विदेशअध्ययन दौरे पर सिडनी पहुंचे बिहार विधान सभा अध्यक्ष

अध्ययन दौरे पर सिडनी पहुंचे बिहार विधान सभा अध्यक्ष

by Munna Pathak

आस्ट्रेलिया: बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार 69वें कॉमनवेल्थ संसदीय संघ (सीपीए) सम्मलेन में भाग लेने के पश्चात अपने अध्ययन दौरे के क्रम में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से आस्ट्रेलिया के सिडनी पहुंचे| सिडनी पहुंचने पर भारतीय राजनयिक अधिकारियों तथा ऑस्ट्रेलिया में रह रहे अप्रवासी बिहारियों द्वारा सिडनी हवाई अड्डे पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया| अध्ययन दौरे के दौरान डॉ. प्रेम कुमार ऑस्ट्रेलिया में विभिन्न संस्थानों का अवलोकन करेंगे तथा संबंधित अधिकारियों एवं अप्रवासी भारतीयों तथा बिहारियों के साथ संवाद स्थापित करेंगे|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment