मुंबई: नवी मुंबई मेनायोजित 6ठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मलेन-2026 के अवसर पर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हाजीपुर को प्रशंसनीय श्रेणी में पुरष्कृत किया गया| यह सम्मान श्रीमती सविता गेडाम, मुख्या राजभाषा अधिकारी श प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजिनियर, हाजीपुर ने ग्रहण किया| उनके साथ केशव त्रिपाठी, उप महाप्रबंधक (राजभाषा) व नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हाजीपुर के सदस्य सचिव भी उपस्थित थे| उल्लेखनीय है कि हाजीपुर नगर के सभी केंद्र सरकार के कार्यालय/उपक्रम/बैंक आदि इसके सदस्य कार्यालय हैं, जबकि पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक इसके पदेन अध्यक्ष हैं| नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, राजभाषा के प्रचार-प्रसार को समन्वित रुप से गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण समिति है| गौरतलब है कि नवी मुबंई में आयोजित सम्मान समारोह में देश भर में गठित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य सचिवों/वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!