Home तमिलनाडुतमिलनाडु सरकार नवजात बच्चे को देगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

तमिलनाडु सरकार नवजात बच्चे को देगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

by Munna Pathak

तमिलनाडु: राज्य सरकार सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए एक खास योजना शुरू करने जा रही है| मुख्यमंत्री सी.जोसेफ विजय 28 सितंबर 2026 से “थाई मामन थंगा मोथिरम” योजना की शुरुआत करेंगे| इस योजना के तहत तामिलनाडु के सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात बच्चों को एक ग्राम सोने की अंगूठी उपहार स्वरुप दी जाएगी|

पहले चरण में 1.28 लाख अंगूठियां तैयार:
तमिलनाडु सरकार ने योजना के पहले चरण के लिए 1.28 लाख एक ग्राम की सोने की अंगूठियां खरीदी हैं| हर अंगूठी पर एक यूनिक सीरियल नंबर होगा और उसे छेड़-छाड़ से सुरक्षित पैकेजिंग में दिया जाएगा|

22 जून से जन्मे बच्चों को मिलेगा लाभ:
इस योजना को 22 जून 2026 से प्रभावी माना गया है, यानी 22 जून के बाद सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले पात्र बच्चों को भी इसका लाभ मिलेगा| 28 सितंबर से पहले जन्मे बच्चों के लिए अंगूठियों का वितरण राज्य के अलग-अलग केंद्रों के जरिए किया जाएगा| वहीं, 28 सितंबर के बाद सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों को अस्पताल से छुट्टी के समय अंगूठी दी जाएगी|

तमिलनाडु का स्थायी निवासी होना जरूरी:
योजना का लाभ लेने के लिए मां का तमिलनाडु का स्थायी निवासी होना जरूरी है| इसके अलावा गर्भावस्था और बच्चे से संबंधित सरकारी पंजीकरण यानी PICME और RCH ID की शर्त भी रखी गई है|

15 सितंबर को शुरू होनी थी योजना:
सरकार ने इस योजना को पहले 15 सितंबर को शुरू करने की योजना बनाई थी| यह तारीख पूर्व मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुरई की जयंती थी, हालांकि, मुख्यमंत्री विजय के विदेश दौरे के कारण योजना की शुरुआत आगे बढ़ा दी गई|अब इसे 28 सितंबर से शुरू किया जाएगा|

चुनाव के दौरान किया गया था वादा:
एक ग्राम सोने की अंगूठी देने की यह योजना विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के चुनावी वादों में शामिल थी|सरकार बनने के बाद अब इसे लागू किया जा रहा है| योजना का नाम ‘थाई मामन थंगा मोथिरम’ रखा गया है, जो तमिल परंपरा से जुड़ा हुआ है| सरकार के मुताबिक, इस योजना का उद्देश्य नवजात बच्चों और माताओं के प्रति सम्मान जताने के साथ सरकारी अस्पतालों में प्रसव को बढ़ावा देना है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment