Home अपराधदेवर की हत्या में शामिल भाभी गिरफ्तार

देवर की हत्या में शामिल भाभी गिरफ्तार

by Munna Pathak

झारखंड: सिमडेगा के बोलबा के पालेमुंडा कुम्हारटोली में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रही महिला आरोपी सुकरमुनी देवी (50) को पुलिस ने सलडेगा टोंगरीटोली से गिरफ्तार कर लिया है| गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है| मामला 25 जुलाई 2026 का है, जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, इल्जाम है कि बसंत महतो ने अपने बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई भुनेश्वर महतो पर चाकू और तलवार से हमला किया था| इलाज के दौरान भुनेश्वर की मौत हो गई, मामले में भाभी सुकरमुनी देवी को भी आरोपी बनाया गया| पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment