पटना: बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन से बिहार लोक भवन में ‘टीम सहयोगी’ संस्था के बच्चों, स्वयंसेवकों एवं समन्वयकों ने मुलाकात की|इस दौरान राज्यपाल ने बच्चों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई तथा भविष्य के बारे में जानकारी ली| उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वे किसी भी परिस्थिति में अपनी पढ़ाई न छोड़ें| उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन में आगे बढ़ने और बेहतर भविष्य बनाने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है|राज्यपाल ने ‘टीम सहयोगी’ के प्रयासों की सराहना की और कहा कि जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं|
‘टीम सहयोगी’ विद्यार्थियों और युवा स्वयंसेवकों की पहल है, जो पटना के तीन-चार वंचित एवं झुग्गी-बस्ती क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों के लिए नियमित रूप से पढ़ाई में मदद और शैक्षणिक गतिविधियां चलाती है| टीम के स्वयंसेवक इन बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आगे पढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं| इनमें कई बच्चे बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन बिता रहे हैं और कुछ बच्चे माता-पिता के संरक्षण से भी वंचित हैं|इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती सबीहा हसनैन एवं राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी उपस्थित थे|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!